तालीम,अमित और खुशबू की झोली में आए पदक
जमशेदपुर|नई दिल्लीमें पांच से सात फरवरी तक आयोजित 11वें सेंट स्टीफेंस कॉलेज रोहन कन्हाई दत्ता और सुनील चंद्रा मेमोरियल ओपन स्पोर्ट क्लाइंबिंग प्रतियोगिता हुई। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के क्लाइंबर्स ने लीड क्लाइंबिंग और स्पीड क्लाइबिंग में पदक जीतने में सफल रहे। जूनियर बालक लीड क्लाइबिंग में प्रथम और स्पीड क्लाइंबिंग में रजत पदक जीतने में सफल रहे। बालिका वर्ग में कुमार खुशबू ने स्पीड क्लाइंबिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। तालीम ने लीड क्लाइंबिंग में प्रथम और स्पीड क्लाइंबिंग नें भी दूसरा स्थान हासिल किया। स्पीड क्लाइंबिंग में अमित शर्मा ने पहला स्थान हासिल कियाा। इसी तरह से कुमार खुशबू ने स्पीड क्लाइंबिंग में तीसरा स्थान हासिल किया।