पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईटेक होंगे सीडीपीओ और सुपरवाइजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और सुपरवाइजर को हाईटेक बनाने का फैसला किया है। यह जानकारी डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शनिवार को सीडीपीओ को दी। बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना मिश्रा भी उपस्थित थीं। आगामी 30 फरवरी को रांची के आर्यभट्ट में समाज कल्याण विभाग की ओर से बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में टैब मोबाइल एप सीडीपीओ सुपरवाइजर को दिया जाएगा। इस सिस्टम का उपयोग समाज कल्याण विभाग की चल रही योजनाओं की जानकारी को ऑनलाइन अपटूडेट करने के लिए किया जाएगा।

21से 23 फरवरी तक चलेगा अभियान

21से 23 फरवरी तक पल्स पोलियाे अभियान चलाया जाएगा। डीसी डाॅ अमिताभ कौशल ने शनिवार को सिविल सर्जन डाॅ एसके झा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की। डीसी ने आदेश दिया कि पल्स पोलियाे की खुराक हर बच्चे तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

पल्स पोलियाे अभियान की तैयारी की समीक्षा करते डीसी डॉ अमिताभ कौशल।

सीएम कन्यादान योजना का 257 लोगों को लाभ

सीएमकन्यादान योजना के तहत जिले में लाभुकों की संख्या 312 है। इनमें 257 लाभुकों को प्रशासन की ओर से लाभ पहुंचाया जा चुका है। एक मार्च तक सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ देने का आदेश डीसी ने दिया है। 18 से 35 वर्ष तक दिव्यांग को प्रशासन ने एनजीओ की सहायता से प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए समर्थनम नामक एनजीओ रिटेल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देगा। प्रशासन ने अोल्ड एज होम के लिए पांच लाख रुपए की राशि की मांग की है। अब तक सात लाख रुपए ओल्ड एज होम पर प्रशासन ने खर्च किए हैं।

लक्ष्मी लाडली योजना के तहत जिला को पांच करोड़ रुपए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने राशि खर्च करने के लिए मार्च तक लाभुकों का चयन करने का आदेश दिया है। इस साल लक्ष्मी लाडली योजना के तहत 1360 लोगों को लाभ दिया गया है। जिले में इस योजना के लाभुकों की संख्या 12 हजार है। इसमें से 6600 को लाभ दिया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...