बिल सुधार शिविर में 15 मामलों का निष्पादन
जमशेदपुर| बिजलीबोर्ड के करनडीह स्थित कार्यपालक अभियंता (ईई) के कार्यालय में शनिवार को बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ईई सिद्धार्थ शर्मा ने अन्य अभियंताओं के साथ उपभोक्ताओं की मासिक बिजली बिल में गड़बड़ी अन्य समस्याओं से संबंधित 15 मामलों का निपटारा किया। शिविर सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक चली। सभी मामले घरेलू उपभोक्ताओं से संबंधित था। इसमें बिजली बोर्ड की निजी एजेंसी द्वारा समय पर बिल नहीं पहुंचाने, बिल का मासिक किस्त में भुगतान, मीटर रीडिंग कम होने के बाद भी बिल अधिक भेजने की शिकायत ज्यादा थी। ईई ने शिकायतकर्ताओं से बिल सुधार के लिए लिखित आवेदन जमा लिया और उपभोक्ताओं के सामने ही मामले का निष्पादन कर दिया। ईई शर्मा ने बताया कि शिविर में 15 मामले आए थे। सभी की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इनलोगों ने रखीं समस्या : गायत्रीदेवी, पारडीह, रीना देवी, छोटा गोविंदपुर, एस मुखर्जी, हरहरगुट्टू।