पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारीडीह में हुई मां अधिष्ठात्री की पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|बारीडीह पोस्टऑफिस मैदान में श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथावाचक आचार्य संजय पराशर ने कहा कि स्कंदमाता की पूजा करने से कुमार कार्तिक की भी पूजा हो जाती है। उनकी कृपा से विशुद्ध चक्र जागृत होता है। बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती ने शुंभ-निशुंभ दानवों का वध कर पूरे संसार में शांति स्थापित की थी। कथा समापन के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर मां की पूजा की गई। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अनुष्ठान को सफल बनाने में सागर कला मंदिर समिति के सदस्य योगदान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...