पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

याद किए गए संत रविदास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविदास समाज की ओर से जुगसलाई धर्मशाला बाजार चौक पर शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रविदास समाज के लोगों ने उनकी पूजा-अर्चना की। समारोह में बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। मौके पर समाज के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर महंत शिव गोपाल राम, सुंदर दास, दुर्गा दास, हेमचंद राम, तुलसी दास, नारायण राम, जय गोविंद राम, बिट्‌ठल दास, राम स्वरूप दास, अनिल राम आदि उपस्थित थे।

जुगसलाई धर्मशाला बाजार चौक पर आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित अतिथि।

गोलमुरी रामदेव बागान में रविदास समाज ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई। इस दौरान पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद बच्चों के बीच कॉपी, किताब और पेंसिल का वितरण किया गया। समारोह में समाज के सभी सदस्य मौजूद थे।

समाजने संत को दी श्रद्धांजलि

झारखंडरविदास समाज द्वारा बिरसानगर जोन नंबर चार में रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर काली रविदास, आनंद रविदास, जगन्नाथ रविदास, हरि रविदास आदि ने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...