हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया भोग ग्रहण
जमशेदपुर| टेल्कोन्यू मार्केट स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे पंडित दिनेश पंडित दिवाकर ने मंत्रोच्चार के बीच हवन पूर्णाहुति कराई। वहीं, दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर सब्जी वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 12 सौ श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। मौके पर चिन्ना राव ने बताया कि हरि कीर्तन का आयोजन मंदिर के 20 वर्ष पूरे होने पर किया गया है। वहीं, रविवार को मंदिर परिसर में नारायण भोज का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान को सफल बनाने में अभय सिंह, वरुण, सोनू, नरेश, राजेंद्र, बोल्टू पॉल समेत मंदिर समिति के सभी सदस्य योगदान दे रहे हैं।