मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा
जमशेदपुर| मानगोशंकोसाई रोड नं 2 स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन समारोह की शुरुआत देवी-देवताओं के पूजन से हुई। स्थानीय पुरोहित विंध्याचल उपाध्याय समेत मथुरा, वृंदावन, बनारस इलाहाबाद से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। मालूम हो कि नवनिर्मित श्री शीतला माता मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती, गणेश कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अंत में पूर्णाहुति हवन किया गया। अंतिम दिन सरस्वती पूजा के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं, दोपहर 1.30 बजे से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में यमुना प्रसाद, सचिव रवींद्र कुमार रवि, अजय शर्मा आदि ने योगदान दिया।