अहले सुन्नत डेवलपमेंट सोसायटी का पुनर्गठन, आलम ताज खान बने अध्यक्ष
जमशेदपुर| टेल्कोकॉलोनी एन टाइप में रविवार को अहले सुन्नत डेवलपमेंट सोसायटी की बैठक शाहिद परवेज की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में आलम ताज खान को अध्यक्ष बनाया गया। मो. अमानुल्लााह सचिव और तनवीर आलम उपाध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा कई सदस्य बनाए गए। मौके पर सैयद मुर्तजा, मुख्तार अंसारी, मो. जियाउल्लाह, हाजी नूर मोहम्मद, गुलाम मुर्तजा, गुड्डू हैदर आदि मौजूद थे।