पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमृत रेसीडेंटल स्कूल का वार्षिकोत्सव मना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | परसुडीहनामोटोला स्थित अमृत रेसीडेंटल पब्लिक स्कूल द्वारा रविवार को 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में प्रधान भोक्ता हांसदा, मुखिया राहुल बास्के, निदेशक रामानंद पांडे, प्राचार्य सनातन ओझा उपस्थित थे। इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर और केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...