पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक मार्च से बायोमैट्रिक्स से हाजिरी अनिवार्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) प्रशासन ने शिक्षकों की उपस्थिति बायोमैट्रिक्स से बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में केयू प्रशासन की ओर से सभी कॉलेज को अधिसूचना जारी कर कॉलेज के बायोमैट्रिक्स के दुरुस्त करने तथा जहां नहीं है वहां लगाने का निर्देश दिया गया है। केयू के इस निर्देश के बाद कॉलेजों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि पिछले वर्ष राजभवन के निर्देश के बाद कॉलेजों में बायोमैट्रिक्स लगाया गया था पर अभी अधिकतर कॉलेजों का बायोमैट्रिक्स मशीन खराब है या फिर शिक्षक कर्मचारी इसका उपयोग नहीं करते हैं।

खबरें और भी हैं...