तीन दिवसीय कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट एक्सलरेट-16 का समापन
जेवियरलेबर रिलेशन्स इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर में चल रहे कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट एक्सलरेट-16 का ओवरऑल चैम्पियन मेजबान एक्सएलआरआई बना। एक्सएलआरआई ने कड़े मुकाबले में ग्रेट लेक्स चेन्नई को शिकस्त दी। ग्रेट लेक्स को रनर अप का खिताब मिला।
संस्थान के प्रोफेसर फादर जेम्स ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत से ज्यादा भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि एक्सएलरेट भावी प्रबंधकों की प्रतिभा को मंच देने में कारगर साबित हुआ होगा। इस फेस्ट के सफल आयोजन के लिए संस्थान के जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) की टीम को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय फेस्ट का उदघाटन शुक्रवार 12 फरवरी को हुआ था।
क्रिकेट, शतरंज कैरम के मुकाबले में मेजबान संस्थान रहा सबसे आगे
अंतिमदिन स्पोर्ट्स इवेंट्स के फाइनल मैच हुए। मेजबान एक्सएलआरआई और ग्रेट लेक्स के बीच खेला गया क्रिकेट का फाइनल काफी रोमांचक रहा। एक्सएलआरआई ने 11 रनों से ग्रेट लेक्स को हराकर जीत दर्ज की। फुटबॉल का विजेता ग्रेट लेक्स रहा। इसके अलावा शतरंज और कैरम में भी एक्सएलआरआई ने जीत दर्ज की।
एक्सएलआरआई की टीम बनी ओवरऑल चैम्पियन
एक्सएलआरआई टीम के सदस्य।