युवाओं को विकसित करनी होगी प्रतिभा: शुभेनजीत
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
सफलताके लिए युवाओं को अपनी प्रतिभा को विकसित करना होगा और इसके लिए ग्रेजुएशन का सुनहरा अवसर है। यह बातें रविवार को एसएनटीआई में आयोजित जीआईआईटी के प्रयास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा पिगमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभेनजीत चौधरी ने कहीं।
विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के मेंटनेंस हेड शांतनु ने कहा कि वर्तमान समय में हर इंडस्ट्री दक्ष लोगों की तलाश में है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हमारे युवा उस पैमाने पर खरा उतरें। कार्यक्रम को कोल्हान विश्वविद्यालय के स्पेशल ऑफिसर डॉ संजीव आनंद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के फाइनल प्रेजेंटेशन के लिए चयनित 105 विद्यार्थियों में से 32 को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया। 15 ग्रुप में बंटे प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। इस दौरान प्रथम पुरस्कार के लिए योशिका शर्मा, दीपिका कुमारी, श्वेता एवं रिया की टीम का चयन हुआ। दूसरे स्थान पर निकिता, जी. दिव्या, अनिता कंचन की टीम रही। तीसरा स्थान मोनिका एवं अंकिता की टीम को मिला। कार्यक्रम का संचालन जीआईआईटी के प्रिंसिपल ओम प्रकाश ने किया।
चयनित विद्यार्थियों के साथ अितथि।