जिले में कल से शुरू होगा बोर्ड परीक्षाओं का दौर
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
जिलेमें मंगलवार से बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित होने वाली मैट्रिक इंटरमीडिएट की परीक्षा से होगी। इसके बाद काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 60 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक जैक बोर्ड की परीक्षा में 45020 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षाके लिए जिला मुख्यालय पहुंचा प्रश्नपत्र
16फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जैक ने सभी जिलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वर्ष दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एक धालभूम दूसरा घाटशिला अनुमंडल में।
विभिन्न बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षापरीक्षा शुरू होने की तिथि परीक्षार्थी
जैक
मैट्रिक16 फरवरी से 1 मार्च तक 24734
इंटरमीडिएट 16 फरवरी से 5 मार्च तक 20286
सीबीएसई
10वीं1 मार्च से 28 मार्च 4200
12वीं 1 मार्च से 22 अप्रैल 3600
सीआईएससीई
आईसीएसई(0वीं) 29 फरवरी से 31 मार्च 4000
आईएससी (12वीं) 22 फरवरी से 8 अप्रैल 3400
^बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मुकेशकुमार सिन्हा, डीईओ
दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक
बोर्डपरीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांगों की सहायता के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद ने सहायक देने का निर्देश सभी जिलों को दिया है। अपने निर्देश में जैक ने कहा कि परीक्षा में दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। आवश्यकतानुसार सहायक उपलब्ध कराया जाए।
नकल रोकने के लिए मोबाइल पर होगी रोक
बोर्डपरीक्षा में नकल को रोकने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। केंद्राधीक्षक और वीक्षक भी अपने साथ मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा पाएंगे। साथ ही सभी केंद्रों पर तीन से चार की संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।