खेलकूद स्पर्धा के विजेताओं को किया पुरस्कृत
जमशेदपुर | आजादनगर(मानगो) स्थित पब्लिक वेलफेयर मिडिल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौलाना सैफुद्दीन असदक, अशरफ अली, रूहुल जमील मुन्ना मौजूद थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अतिथियों और विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रत्येक स्पर्धा के विजेता को पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने बच्चाें की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता जहां बच्चों में लीडरशिप और बहुआयामी गुणों को विकसित करती है, वहीं आपसी तालमेल और एकजुटता के महत्व को भी उजागर करती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ अंसारी, सचिव मो. शफीक, सदस्य मो. बिलाल नासिर और हाजी जफर इकबाल, मुश्ताक अहजन, प्रधानाध्यापक मो. इलियास नसीम अहमद, एसएम शमीम अख्तर, सलीम गौसी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे। समारोह का संचालन खुर्शीद अजहर ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अब्दुल रऊफ अंसारी ने किया।