नेपाली सेवा समिति की 61वीं वर्षगांठ 15 मार्च को
जमशेदपुर| नेपालीसेवा समिति, गोलमुरी की 61वीं वर्षगांठ 15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक समिति के अध्यक्ष राम नारायण की अध्यक्षा में गोलमुरी समिति कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में 61वीं वर्षगांठ भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, आयोजन में सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके लिए अलग से आयोजन समिति का गठन भी होगा। फंड कमेटी, व्यवस्था कमेटी, मार्केटिंग कमेटी, स्वागत कमेटी, नेपाली समाज प्रचार कमेटी, भोजन व्यवस्था कमेटी, मीडिया प्रचार कमेटी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में महासचिव सुखदेव गुरुंग, दामोदर न्यौपाने, विक्रम बरेली, ज्ञान कुंवर, धनंजय, विजय न्यौपाने, लक्ष्मी, नरहरि, केबी थापा, शंकर थापा, ज्योति अधिकारी, हरि हमाल, तुलसीराम शर्मा, भुपेंद्र सुनार, लंकेश बहादुर, नारायण भुषाल, खड़ग बहादुर थापा, कृष्ण थापा, भरत गुरुंग, रामभट, शशी बीर राणा, लोक अधिकारी, त्रिदेव सिंह, आनंद लामा आदि उपस्थित थे।