पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारी को हटाना लक्ष्य नहीं : प्रबंध निदेशक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील में शुक्रवार को उत्पादकता सप्ताह की शुरुआत हुई। जीएम वर्क्स लॉन में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उत्पादकता पर पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। प्रबंध निदेशक ने कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारी कम करना जरूरी नहीं है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए सिर्फ कर्मचारी को हटाना लक्ष्य नहीं है। कर्मचारी कम होंगे, तो उसका भी असर होगा। जो भी संसाधन है, उनका सही उपयोग करना होगा। नई मशीन है, पूंजी है, मानव संसाधन है। सबका सही उपयोग हो, तो निश्चित तौर पर उत्पादकता बढ़ेगी। यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि उत्पादकता के लिए हम लोग चिन्तित रहते हैं। कार्यक्रम में कंपनी उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, बी के दास, सुधांशु पाठक, सुनील भास्करन के अलावा यूनियन के बीके डिंडा, संजीव कुमार चौधरी, शहनवाज आलम, अरविंद पांडे, शिवेश वर्मा, भगवान सिंह, सतीश सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय शामिल हुए।

ध्वजारोहण कर टाटा स्टील में उत्पादकता सप्ताह की शुरुआत

खबरें और भी हैं...