पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ब्रह्मर्षि महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर कमेटी बना ॉकर सौंपी गई जिम्मेवारी

ब्रह्मर्षि महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर कमेटी बना ॉकर सौंपी गई जिम्मेवारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| ब्रह्मर्षिमहासम्मेलन को सफल बनाने के लिए केबुल सीडब्ल्यूसी सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्‍यों को अलग-अलग कार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंच के अध्‍यक्ष चंद्र माधव सिंह ने लोगों से ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में आने की अपील की है। गोलमुरी स्थित सीडब्ल्यूसी में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले ब्रह्मर्षि महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए 100 युवाओं का दल तैयार कि‍या गया है, जो सम्मेलन में आने वाले लोगों की मदद करेंगे। दल का नेतृत्व ब्रह्मर्षि युवा मंच के संयोजक सुबोध कुमार करेंगे। इसके अलावा दस अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। अधिवेशन स्थल पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। महासम्मेलन में 350 पृष्ठों की स्मारिका का प्रकाशन कि‍या जाएगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम में रहने वाले ब्रह्मर्षियों का नाम और पता अंकित रहेगा। इसमें समाज सुधारक, साहित्यकार और क्रांतिकारियों की रचनाएं, महिलाओं द्वारा रचित आलेख और कविताएं शामिल की गई हैं। मंच द्वारा छह पृष्ठ का कैलेंडर भी बनाया गया है। प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख जगहों पर तोरण द्वार, होर्डिंग्स लगाए गए हैं। ब्रह्मर्षि महिला मंच की संयोजिका डॉ अनीता शर्मा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक की अध्‍यक्षता चंद्रमाधव सिंह ने की। मौके पर सुधीर कुमार सिंह, चुलबुल सिंह, राम प्रकाश पांडेय, अनिल ठाकुर, विनोद शुक्ला, राजेश सिंह, विजय शर्मा, अजय शर्मा, अनिल सिंह, सरोज चौधरी, राजेश चौधरी, पवन सिंह, अखिलेश राय, संजय पांडेय, नित्‍यानंद सिन्हा, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...