15 फरवरी से 15 मार्च तक टाटा स्टील में ईएसएस
टाटास्टील में 15 फरवरी से ईएसएस (अर्ली सेपरेशन स्कीम) लाई जाएगी। नई स्कीम 15 फरवरी से 15 मार्च तक प्रभावी होगी। मानव संसाधन विभाग की कोशिश है कि सरप्लस सर्विस पूल के 175 कर्मचारी ईएसएस लें। इसके लिए उन्हें समझाया जा रहा है। ऐसे में सरप्लस पूल के कर्मचारी दबाव में हैं। सर्विस पूल के अलावा अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी, जिनकी सेवा अवधि 10 साल पूरी हो चुकी है, ईएसएस ले सकते हैं। इधर, सरप्लस और सर्विस पूल के कर्मचारी कमेटी मेंबर यूनियन कार्यालय आकर इसकी दुहाई भी देने लगे हैं। कुछ कर्मचारी झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से भी संपर्क साधना शुरू किए हैं।
एक साल में दोबारा रही स्कीम
कंपनीमें उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से टाटा स्टील का मानव संसाधन विभाग ईएसएस की पुरानी स्कीम को एक वित्तीय वर्ष में दूसरी बार लांच करने जा रहा है। इससे पहले यह स्कीम 22 जून 2015 को प्रभावी किया गया था। ‘सुनहरे भविष्य योजना’ के नाम पर आई उस योजना में मिलने वाले लाभ में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। थोड़ा अंतर जरूर है। पहले 15 दिन (29 फरवरी तक) तक ईएसएस लेने वाले कर्मचारियों को अंतिम बेसिक और डीए का 100 से 120 फीसदी मिलेगा। अंतिम 15 दिन में लाभ लेने पर यह घट कर 100 से 80 फीसदी हो जाएगा।
उत्पादकता में नहीं है हिस्सेदारी
कंपनीप्रबंधन का मानना है कि सर्विस पूल के कर्मचारियों का उत्पादकता बढ़ाने में योगदान नहीं है। ऐसे में आईबी या डीए के बारे में सोचना गलत है। इसलिए सरप्लस पूल के वैसे कर्मचारी जो इस स्कीम का लाभ नहीं लेंगे, उन्हें भविष्य में डीए से भी वंचित होना पड़ सकता है।
चारसाल तक मिलेगा एचआरए
स्कीमका लाभ लेने वाले कर्मचारियों को पहले चार वर्ष या 58 वर्ष तक, जो पहले हो, उन्हें एचआरए के रूप में प्रतिवर्ष तीन हजार रुपए मिलेंगे या वे चार वर्षों तक क्वार्टर रख सकते हैं। प्रतिवर्ष उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी भी होगी।
प्रबंधन ने कहा - दबाव नहीं
ईएसएसस्कीम का लाभ 45 वर्ष या इससे ज्यादा और कम उम्र के कर्मचारी भी उठा सकते हैं। हालांकि कंपनी प्रबंधन का मानना है कि इस स्कीम का लाभ कर्मचारी लें, इसके लिए वे किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। यह कर्मचारी के स्वविवेक पर निर्भर करता है।
सामान्य कर्मचारियों के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक
{45वर्ष से कम : बेसिक-डीए का 100 फीसदी
{ 45 वर्ष से अधिक : बेसिक और डीए का 120 फीसदी
सर्विसपूल कर्मचारियों के लिए 15 से 29 फरवरी तक
{45 वर्ष से कम : बेसिक डीए का 100 फीसदी
{ 45 वर्ष से अधिक : बेसिक और डीए का 120 फीसदी
सर्विसपूल कर्मचारियों के लिए 1 से 15 मार्च तक
{45 वर्ष से कम : बेसिक डीए का 80 फीसदी
{ 45 वर्ष से अधिक : बेसिक का 100 फीसदी