सीनियर डीईई के साथ बैठक में जल संकट दूर करने का लिया गया निर्णय
जमशेदपुर| रेलवेकॉलोनी में पानी की बर्बादी रोकने, चापाकल, डीप बोरिंग को दुरुस्त करने के लिए टाटानगर लोको शेड के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सीनियर डीईई) अनंत सदाशिव के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने सीनियर डीईई के सफाई अभियान का स्वागत करते हुए शेड के कर्मचारियों को यूनिफॉर्म की सप्लाई शुरू करने, पूलिंग प्वाइंट टाटा में शेड का निर्माण, अस्थायी रूप से बोकारो शेड गए 138 पोस्ट को जल्द टाटा लाने की मांग की। सीनियर डीईई सदाशिव ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सीनियर डीईई ने प्रतिनिधिमंडल को पानी और बिजली की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में ओबीसी के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद, मेंस कांग्रेस के कार्यकारी महासचिव एसआर मिश्रा, बीएन त्रिपाठी, एमएस शिजोय, ओबीसी के शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद, एसटी-एससी के शाखा सचिव बिमल रजक शामिल थे।