डीडीसी ने की मनरेगा की समीक्षा
जमशेदपुर| जिलेमें मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को डीडीसी बिनोद कुमार और एनइपी निदेशक रंजना मिश्रा ने की। दोनों अधिकारी उपायुक्त कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर जिले में प्रतिदिन कम से कम 25 हजार मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। लेकिन जिले के 11 प्रखंडों में प्रतिदिन औसतन 15 हजार मजदूरों को रोजगार मिल पा रहा है। डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आदेश दिया कि अधिक से अधिक मजदूरों को काम उपलब्ध कराएं।