पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • महात्मा की कृपा से मिलते हैं परमात्मा : आचार्य पराशर

महात्मा की कृपा से मिलते हैं परमात्मा : आचार्य पराशर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | परमात्मात्याग-ज्ञान-ध्यान से नहीं, अपितु महात्मा के कृपा से मिलते हैं। यह बातें शुक्रवार को वृंदावन से आए आचार्य संजय पराशर ने कहीं। वे बारीडीह में सागर कला मंदिर की ओर से आयोजित पांचवें श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। महायज्ञ में प्रह्लाद प्रसंग पर उन्होंने कहा कि चिंतन करने के बाद यदि मुख में भगवान का नाम जाए, तो कल्याण हो जाता है। नाम की महत्ता का वर्णन करते हुए कथावाचक ने बताया कि बच्चों का नाम भगवान के नाम से रखना चाहिए। नाम सार्थक होना चाहिए। नाम का असर बच्चे के जीवन पर पड़ता है।

खबरें और भी हैं...