पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

को-ऑपरेटिव कॉलेज में कॉमर्स क्लब का गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुरको-ऑपरेटिव कॉलेज के कॉमर्स विभाग में कॉमर्स क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब के चेयरमैन कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. एसएस रजी विभाग के हेड डॉ. जयंत भगत को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। जबकि कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक इसके मेंबर बनाए गए हैं। क्लब में पांच छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. एसएस रजी ने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य विभाग में डिबेट, क्विज, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कार्यशाला समेत समय-समय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन करना है। ताकि स्टूडेंट्स मार्केट के जरूरत के अनुसार तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि कॉलेज की क्वालिटी एजुकेशन इंप्रूव करने की दिशा में यह पहल है। बहुत जल्द कॉलेज के सभी विभाग में ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

खबरें और भी हैं...