बिट्स के लिए 5 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन
बिरलाइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी की ओर से बी-फार्मा, बीई और एमएससी में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशंस जारी किए गए हैं। इसके लिए इंस्टीट्यूट द्वारा एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा, जिसके लिए कैंडिडेट्स 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह टेस्ट 14 से 28 मई के बीच किया जाएगा। आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है।