पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • री आर्गेनाइजेशन के प्रस्ताव पर लगी मुहर, एमडी की सहमति शेष

री-आर्गेनाइजेशन के प्रस्ताव पर लगी मुहर, एमडी की सहमति शेष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
री-ऑर्गनाइजेशन में यह बातें शामिल

{482 कर्मचारियों को मिलेगा आरओ का लाभ

{ 103 कर्मचारियों को मिलेगा अपग्रेडेशन का लाभ

{ 379 कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक इंक्रीमेंट

{ 37 रिक्त पदों पर बहाल किए जाएंगे कर्मचारी।

118 कर्मचारी को कोई लाभ नहीं

री-ऑर्गनाइजेशनके नए प्रस्ताव के तहत 118 कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। सूत्रों की मानें, तो 118 कर्मचारियों को आरओ का लाभ देने के लिए प्रोडक्टिविटी सर्विस डिपार्टमेंट (पीएचडी) तैयार नहीं है। कमेटी मेंबरों का मानना है कि मिल्स के वैसे विभाग जहां क्षमता से अधिक कर्मचारी हैं, उन्हें भी आरओ का लाभ दिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी सर्विसेज, सिक्युरिटी, मशीन शॉप ट्यूब सर्विसेज के कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। इस मामले में यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद ने कुछ भी कहने से इनकार किया।

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

टाटास्टील के ट्यूब डिवीजन में शुक्रवार को री-ऑर्गेनाइजेशन के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। यह री-आर्गेनाइजेशन एक फरवरी 2016 से प्रभावी होगा। इस पर सिर्फ कंपनी के एमडी टीवी नरेंद्रन की मंजूरी शेष है।

नएप्रस्ताव से बढ़ जाएगी कर्मचारियों की संख्या

री-ऑर्गेनाइजेशनके नए प्रस्ताव के तहत ट्यूब डिवीजन में कर्मचारियों की संख्या 637 तय की गई है। वर्तमान में लगभग 600 कर्मचारी कार्यरत हैं। नए प्रस्ताव के तहत एचटी मिल्स, पीटी मिल्स, ट्यूब और शेयर्ड सर्विसेज सहित कई विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। टाटा वर्कर्स यूनियन का शीर्ष नेतृत्व ट्यूब डिवीजन के री-ऑर्गेनाइजेशन को अपनी उपलब्धि मान रहा है, क्योंकि कंपनी में पिछले डेढ़ दशक के दौरान इतने बड़े स्तर पर एक साथ इतने कर्मचारियों का री-ऑर्गेनाइजेशन नहीं हुआ था।

प्रस्तावको इनकी सहमति

टाटा स्टील प्रबंधन : चीफएचआरएम (नॉलेज एंड प्रॉफिट सेंटर) राजेश चिंतक, हेड एचआर एके सिंह एवं ईआईसी सुबोध पांडेय।

टाटावर्कर्स यूनियन : अध्यक्षआर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री बीके डिंडा, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव सतीश कुमार सिंह सहित ट्यूब डिवीजन के सभी कमेटी मेंबर।

खबरें और भी हैं...