बैंक सेवी ग्रामीणों को दें योजनाओं की जानकारी : सांसद
जमशेदपुर | झारखंडराज्य सहकारी बैंक और नाबार्ड द्वारा बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि बैंक सेवी ग्रामीण क्षेत्रों में काम करें और ग्रामीणों को बैंक और सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं से अवगत कराएं, तभी प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा होगा। मौके पर प्रबंधक संतोष साहू, बैंक के अन्य पदाधिकारी और बैंक सेवी मौजूद थे।