परसुडीह में मारपीट कर रुपए छीने, केस दर्ज
जमशेदपुर | परसुडीहमेन रोड निवासी सुबोध कुमार गुप्ता के बयान पर परसुडीह थाना में मारपीट कर रुपए छीनने का एक मामला दर्ज किया है। घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे की है। सुबोध के अनुसार, वे सुबह के समय गदड़ा से घर लौट रहे थे, तभी यशोदा नगर के रहने वाले राजू ठाकुर, सुनीता देवी, राजू ठाकुर का बेटा, बेटी और मिथुन चक्रवर्ती ने रोक लिया और मारपीट कर 1700 रुपए छीन लिए।