सीनियर ने जूनियर के साथ बांटे अनुभव
सेंट्रलकरीमिया स्कूल में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित हुई। नौवीं कक्षा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीनियर को विदाई दी। शिक्षिका अशरफुन्निसा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल असलम परवेज़ ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर दसवीं की छात्राओं ने स्कूल में बिताए पलों को याद कर अपने अनुभव बांटे।