स्वस्तिक बजाज के शोरूम का उद्घाटन
स्वस्तिक बजाज के शोरूम का उद्घाटन
जमशेदपुर| बिष्टुपुरस्थित स्वस्तिक बजाज का शोरूम लॉन्च किया गया। स्वस्तिक समूह के प्रमुख भोगीलाल रंगपाड़ा ने शुक्रवार को फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर शोरूम के जीएम वेदानंद सिंह ने बताया कि इस शोरूम में बजाज सीटी 100 बी से लेकर प्लसर आरएस 200 उपलब्ध है। इसके अलावा नए उत्पाद में 150 स्ट्रीट एमजेड से लेकर 220 स्ट्रीट एमजेड भी उपलब्ध है जिसकी मांग मार्केट में काफी है। उन्होंने कहा कि ओपनिंग ऑफर के तहत प्रत्येक वाइक की खरीदारी पर एक हेमलेट फ्री में दिया जा रहा है। इस मौके पर बजाज के एरिया सेल्स मैनेजर आनंद ज्योति, शोरूम के निदेशक हितेश रंगपाड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।