को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में एथलीट हंट14 को
नेशनलयुवा एथलीट को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से रविवार को एथलीट हंट का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2020 में जापान के टोक्यो में हाेने वाले ओलिंपिक खेल की तैयारी और खिलाड़ियों के चयन के मकसद से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव ग्राउंड में होगा। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 400 विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय, विशिष्ट अतिथि सोसायटी के राज्य समन्वयक पवन कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें 11 -17 आयु वर्ग के युवक शामिल हो सकते हैं। सुबह नौ बजे तक नाम दर्ज कराना जरूरी होगा। नामांकन नि:शुल्क है। यह जानकारी जिला समन्वयक अरविंद साह ने दी।