श्रद्धा के साथ पूजी गईं मां शारदे
मानगोडिमना रोड स्थित डी चौधरी, मधुसूदन कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को नरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। शनिवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन होगा। शाम को अखंड ज्योत जलाई गई। इसके बाद रात्रि जागरण का आयोजन हुआ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने वसंत पंचमी के अवसर पर गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्ति पीठ में शुक्रवार को हवन का आयोजन किया गया। इसमें काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दाैरान विभिन्न प्रकार के संस्कार सरीखे विद्या प्रारंभ, दीक्षा संस्कार कराया गया।
जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज के वोकेशनल विभाग के बीबीए के विद्यार्थियों ने बीएसीए और आाईटी के छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में वसंत पंचमी मनाई।
माई किड्स स्कूल में पूजी गईं वागदेवी
माईकिड्स स्कूल (सोनारी) में शुक्रवार को सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वागदेवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद बच्चों कोे मां सरस्वती के स्वरूप के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल में भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत मां की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में उनके बीच प्रसाद वितरण किया गया।
जमशेदपुर } वसंतपंचमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां शारदे की विधिवत उपासना की गई। इस दौरान कहीं भव्य पंडालों का उदघाटन तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिया। वहीं कुछ जगहों पर शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन होगा।
बागुननगर, यंग ब्याज क्लब की ओर से पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष रुबी झा मौजूद रहीं। मौके पर सुमन सांडलिया, ताजो, संजय सिंह, सुशांतो पांडेय, रितेश, रिंकू, टिंकू समीर उपस्थित थे।