जेवियर लेबर रिलेशन्स इन्स्टीट्यूट में एक्सलरेट-16काशुभारंभ
जेवियर लेबर रिलेशन्स इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) के विद्यार्थियों का सालाना टैलेंट फेस्ट एक्सलरेट-16 का आगाज शुक्रवार को हो गया। जीएमपी के प्रवक्ता नीतीश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन अब शनिवार को होगा। पहले दिन स्पोर्ट्स से लेकर कल्चरल इवेंट्स की धूम रही। क्रिकेट में मेजबान एक्सएलआरआई की टीम जेवियर इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एक्सआईएम) भुवनेश्वर पर भारी पड़ी। एक्सएलआरआई ने एक्सआईएमबी के डिफेंस को पूरी तरह से धाराशायी कर मैच पर पकड़ बना ली और विजेता बनने का खिताब हासिल किया। क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, लॉन टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज और टेबल टेनिस के प्रारंभिक मुकाबले भी पहले दिन हुए। प्रारंभिक मुकाबले में विजयी रही टीमें शनिवार को अपना सेमिफाइनल मैच खेलेगी।
दिन में स्पोर्ट्स, शाम को डांस का जलवा
क्रिकेट का लुत्फ उठाते भावी मैनेजर।
मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छोटे उस्ताद के साथ एक्सलराइट्स।
इन संस्थानों के छात्र कर रहे शिरकत
{भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता
{ भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ
{ भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग
{ एमडीआई गुडगांव
{ एसपी जैन मुंबई
{ एक्सआईएम भुवनेश्वर
{ ग्रेट लेक्स चेन्नई
आज लगोरी बैंड का परफॉर्मेंस
फेस्टके दूसरे दिन 13 फरवरी को मशहूर फोक रॉक बैंड लगोरी का परफॉर्मेंस होगा। बकौल नीतीश-एक्सलरेट-16 में देश के मशहूर बिजनेस स्कूल के जीएमपी प्रोग्राम के लगभग दो सौ स्टूडेंट्स शिरकत कर रहे हैं। फेस्ट का मकसद विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। तीन दिन के इस इवेंट्स में स्पोर्ट्स के अलावा कल्चरल और लीडरशिप इवेंट्स होंगे। कुल 18 इवेंट्स में 10 स्पोर्ट्स, 6 कल्चरल, एक लीडरशिप और एक केस स्टडीज इवेंट्स होंगे।