बनामघुट्टू में चौकीदार को बनाया बंधक
जमशेदपुर | एमजीएमथाना क्षेत्र से नक्सली सदस्य आमबेड़ा निवासी सनातन हांसदा की बनामघुट्टू गांव से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस क्रम में ग्रामीणों ने चौकीदार लक्खी को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने वार्ता करके किसी तरह से चौकीदार को मुक्त कराया। चौकीदार लक्खी शुक्रवार को जार में डीजल लेकर बनामघुट्टू गांव की ओर जा रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए बैठे ग्रामीणों ने लक्खी को दबोच लिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। दिन के एक से चार बजे तक उसे बंधक बनाया गया था। पुलिसने वार्ता करके कराया मुक्त : घटनाकी जानकारी किसी तरह से एमजीएम थानेदार अनुज कुमार को मिलने पर वे पुलिस फोर्स के साथ बनामघुट्टू गांव पहुंचे। यहां पर शाम के 4 बजे तक ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि सनातन की गिरफ्तारी में चौकीदार का हाथ नहीं है। किसी तरह से ग्रामीणों को मनाकर चौकीदार को मुक्त कराया गया। ड्यूटीकरने से घबरा रहा चौकीदार : चौकीदारको भले ही मुक्त करा दिया गया है, लेकिन उसे अब गांव में चौकीदारी करने से डर लग रहा है।