एसएसपी ने देर रात तक की क्राइम मीटिंग
जमशेदपुर | एसएसपीअनूप टी मैथ्यू ने शुक्रवार शाम से देर रात तक मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उसके शीघ्र निष्पादन का आदेश थानेदारों को दिया गया।
एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि सभी थाना को साफ सुथरा रखा जाए और वहां शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं। ऐसा नहीं करने पर वे सख्त कदम उठा सकते हैं। बैठक में सभी डीएसपी थानेदार शामिल थे।