पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रूपनगर में शव के साथ सड़क पर 1 घंटा प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारीके रूपनगर निवासी वीरू महाली की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को बस्ती के लोगों ने शव के साथ एक घंटा तक सड़क जाम किया। पुलिस की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया गया।

पोस्टमार्टमके बाद भड़का लोगों का गुस्सा

वीरूके शव का पोस्टमार्टम शनिवार को अपराह्न 3 बजे कराया गया। इसके बाद रूपनगर के लोग शव लेकर सीधे बस्ती पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोग काफी आक्रोशित थे।

डीएसपी के आश्वासन पर हटा जाम

जामकी सूचना मिलने पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, सोनारी थाना प्रभारी सुमन आनन और कदमा थाना प्रभारी शंकर ठाकुर मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने लोगों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मामले में संतोष गोराई, सुशील गोराई समेत कई अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बिलासबस्ती रूपनगर में फोर्स तैनात : हत्याकी घटना के बाद से ही रूपनगर और बिलास बस्ती में फोर्स तैनात कर दी गई है। गुरुवार की देर रात से यहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

बच्चीपर बाउंड्री वाल गिरी, मौत

उलीडीहथाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर पांच में ढाई साल की किरण हेंब्रम की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम छह बजे की है। जिस घर की दीवार गिरी, वह दीपक गोप का था। घटना के बाद बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंचे। बाद में शव को लेकर लोग उलीडीह थाना पहुंचे और मुआवजा की मांग की।

कदमा थाना क्षेत्र के रानीकुदर निवासी पीयूष जोशी के बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात समेत नकदी उड़ा लिए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीयूष किराये के मकान में रहते हैं। पीयूष के भाई जितेष जोशी की 20 फरवरी को दिल्ली में शादी तय हुई थी। गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य के साथ पीयूष दिल्ली चले गए थे। सुबह में उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। इनसामान की हुई चोरी : पीयूषके घर से चोरों ने नकद 13 हजार रुपए, एक कलर टीवी, 2 पीस सोने की हार, दो पीस झुमका अन्य सामान उड़ा लिए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

खबरें और भी हैं...