झाविमो का राजभवन पर प्रदर्शन 16 को
जमशेदपुर | झाविमोमहानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सरकार बिल्डिंग, साकची स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के आह्वान पर राजभवन के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता 16 फरवरी को शहर से रांची के लिए रवाना होंगे। बैठक में आलोक वाजपेयी, गोल्डी दुबे, कासिम परवेज, आफताब आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।