पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपाइयों ने वीरता के लिए किया नमन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कान्वाई चालकों ने की ईश्वर से प्रार्थना

जमशेदपुर | भाजपामहानगर के साकची कार्यालय में शुक्रवार को सियाचीन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां भाजपाइयों ने लांस नायक हनुमंत थापा समेत 9 जवानों को उनकी वीरता के लिए नमन किया। इस मौके पर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि शहीद जवान के बलिदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। शहीदों के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है। उनके परिजनों को सरकार यथा संभव सहयोग करेगी। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, राजन सिंह, हरेंद्र पांडेय, राम सिंह मुंडा, मुकुल मिश्रा, अनिल माेदी, तपन कर्मकार, रतन महतो, राजपति देवी, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह राजा, पारसनाथ दुबे, निरंजन पांडेय, स्वाति मिश्रा, नीरू सिंह समेत कई उपस्थित थे।

शहर ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

सियाचीन हादसे के शहीदों के लिए दुआ मांगते लोग।

जमशेदपुर | देशके जाबांज हनुमनथप्पा की आत्मा की शांति और उनके परिवार के लिए शुक्रवार को बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी ने विशेष अरदास का आयोजन किया। ग्रंथी स्वर्ण सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की और जाबांज को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर चेयरमैन बलबीर सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह तरसीका, मुख्तार सिंह, करतार सिंह, संता सिंह, सतबीर सिंह, गुरमीत कौर, अमरजीत कौर, सतनाम कौर, मंजीत कौर आदि मौजूद थे।

जमशेदपुर | झामुमोकी सिदगोड़ा थाना समिति ने शुक्रवार को एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के नजदीक सियाचिन के हिमस्खलन में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, दल गोविंद लोहरा, धनंजय सिंह, संतोष सिंह, राहुल श्रीवास्तव, प्रह्लाद लोहरा, कोला मुखी, राजकुमार सिंह, शेखर कालिंदी, राजू नाथ, सुनील गुप्ता, अरुण मुर्मू, सूर्यकांत चौरसिया, रजनी दास, जगराज सिंह, रानु कुमार मंडल, जैक एंथनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...