इंडियन राउंड में झारखंड के तीरंदाजों का उम्दा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जमशेदपुर
सरायकेलाके गोरा हो और जोन्हा की दीप्ति कुमारी शुक्रवार को 38वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी इंडियन राउंड की ओलिंपिक स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बन गई है। गोरा हो ने ओडिशा के सूर्या पालेया को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में दीप्ति कुमारी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी ग्राउंड में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडियन राउंड में ओवरऑल चैंपियन बनी। मुकाबले के दूसरे दिन झारखंड ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। परिणाम इस प्रकार है।
ओलिंपिक राउंड के विजेता खिलाड़ी। गोरा हो बाण छोड़ते हुए। (साथ में कोच: बीएस राव)
टीम चैंपियनशिप की पदक विजेता टीम के खिलाड़ी।
भरत कुमार यादव और केलमित लेपचा (छत्तीसगढ़) स्वर्ण, गोरा हो और दीप्ति कुमारी (झारखंड) रजत, सी जानसन सिंह और पी गोलमेई (मणिपुर) कांस्य पदक।
बालिका टीम चैंपियनशिप
हरियाणा(कविता, प्रीति, मीना, ज्योति) स्वर्ण, झारखंड (दीप्ति कुमारी, अनिता कुमारी, सोनी कुमारी, सिंपी कुमारी) रजत, बंगाल (तानिया मंडल, सुष्मिता राय, फूलमणि सिंह, अदिति जायसवाल) कांस्य पदक। बालक टीम चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ (भरत कुमार यादव, अभिलाष राज, महेंद्र मरावी, अमन प्रकाश ) स्वर्ण, एसएससीबी (शिवम वैदवान, सचिन वैदवान, वैशेष वैदवान और शुभम वैदवान) रजत, झारखंड (हेमंत कुमार, शिव कुमार कुंभकार, गोरा हो, रोहित हांसदा) कांस्य पदक।
इंडियन राउंड की ओलिंपिक स्पर्धा
बालक: गोरा हो (झारखंड) स्वर्ण , सूर्या पालेया (ओडिसा) रजत, गौरव लांबे (महाराष्ट्र) कांस्य पदक। बालिका वर्ग : दीप्ति कुमारी (झारखंड) स्वर्ण, केलमित लेपचा (छत्तीसगढ़) रजत, क्षितिजा दुढे (महाराष्ट्र) कांस्य पदक।
राज्य/इकाई स्वर्ण रजत कांस्य कुल
झारखंड3 3 2 8
छत्तीसगढ़ 3 2 0 5
एसएससीबी 2 1 0 3
हरियाणा 1 1 1 3
मणिपुर 0 1 2 3
ओड़िशा 0 1 0 1
महाराष्ट्र 0 0 2 2
केरल 0 0 1 1
बंगाल 0 0 1 1