सोनारी में बाइक और स्कूटी में टक्कर
जमशेदपुर| सोनारीथाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव श्मशान काली मंदिर के पास मंगलवार की देर शाम पल्सर बाइक और स्कूटी में सीधी टक्कर हो गई। घटना में कदमा प्रोफेशनल फ्लैट निवासी स्कूटी सवार बबलू झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। पल्सर में तीन युवक सवार थे। लोगों ने एक युवक बालीगुमा गायत्री अपार्टमेंट निवासी फरमान आलम को सोनारी पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जबकि बाइक लेकर शुभम करीम अंसारी भागने में सफल रहा।