कोल्हान विवि : 25 बीएड अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
जमशेदपुर| नेशनलकाउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन की नियमावली के तहत कॉलेजों में बीएड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मंगलवार को साक्षात्कार लिया जाएगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के छह कॉलेजों में बीएड के 600 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान 25 अभ्यर्थियों ने पांच सदस्यीय साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष साक्षात्कार दिया। इसमें 20 अभ्यर्थी सहायक शिक्षक पद के लिए पांच ने विभागाध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार दिया। सहायक शिक्षक पद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 12 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। विभागाध्यक्ष पद के लिए तीन सहायक शिक्षक पद के लिए एक आवेदक ने अर्हता पूरी की। साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगभग सात घंटे तक चली।