जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की संबद्धता समाप्त कराने के लिए काउंसिल को लिखा जाएगा पत्र : शुक्ल
जमशेदपुर | झारखंडराज्य बार काउंसिल (जेएसबीसी) के वाईस चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार को कहा कि कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) प्रशासन को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की आधारभूत संरचना बढ़ाने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तय मानदंड को पूरा करने के प्रति उदासीन है। ऐसे में काउंसिल की ओर से कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने संबंधी पत्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद पहल कर कई बार कॉलेज को काउंसिल से संबद्धता दिलाएं हैं। लेकिन केयू प्रशासन कॉलेज की आधारभूत संरचना बढ़ाने में असफल रहा है। वहीं टाटा स्टील की ओर से कॉलेज के विकास के लिए दिए गए फंड का भी सदुपयोग नहीं हुआ, जो चिंता का विषय है।