आप की पहल पर लोगों को मिला राशन कार्ड
जमशेदपुर | आमआदमी पार्टी (आप) जमशेदपुर की पहल पर मंगलवार को मानगोवासियों को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। आप नेता सुमंत चौधरी ने बताया कि पार्टी की मांग को एमओ जेपी श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया और बने हुए कार्ड का मानगोवासियों के बीच वितरण किया। मौके पर मो. अंसार, चंदन सिंह, फरहान, काशिफ राजा सिद्दिकी, जावेद अहमद, प्रताप, फारूकी, साबिर, यशमीन, अवदाह खातून आदि मौजूद थे।