ग्रामसभा की अवहेलना नहीं करने की मांग
जमशेदपुर | जनजागरण अभियान और उत्तरी करनडीह पंचायत समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीडीओ पारुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि योजना बनाओ अभियान में ग्रामसभा की अवहेलना और अनदेखी की जा रही है। ग्राम प्रधान के बिना ही समिति अपनी योजना बनाकर खानापूर्ति कर रही है। इसे अविलंब बंद किया जाए। उत्तरी करनडीह पंचायत में गैर पंचायत क्षेत्र के लोगों को पीपीटी में रखा गया है। उन्हें हटाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में साकरो हांसदा, रमेश हांसदा सहित समिति के सदस्य शामिल थे।