सबुज कल्याण संघ में आदर्श विवाह संपन्न
जमशेदपुर | आनंदमार्गप्रचारक संघ की ओर से सबुज कल्याण संघ (टेल्को) में महिला पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदर्श विवाह (बिना दहेज) कराया गया। कार्यक्रम को वर पक्ष से आनंदमार्ग की महिला पुरोहित डॉ. आशु और वधू पक्ष से अरविंद लाल ने संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवदंपती के सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद नवदंपती अधिवक्ता लाल बिहारी आनंद के सुपुत्र मनीष रांची के अशोक कुमार की सुपुत्री सुनीता ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इसकी विशेषता यह थी कि महिला पुरोहित ने विवाह कार्य संपन्न कराया। विवाह कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।