हरियाणा से गिरफ्तार कर शहर लाया गया यौन शोषण का आरोपी, जेल भेजा
जमशेदपुर | साकचीमहिला थाना की टीम ने युवती का अपहरण कर यौन शोषण करने के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनन के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को शहर लेकर आई थी। आरोपी अनिल कुमार यादव हरियाणा के खोल थाना क्षेत्र के मामडिया अहीर तहसील गांव रेवड़ी का रहने वाला है।
दोबहनों ने लगाया आरोप
गदड़ानिवासी दुर्गा उर्फ संगीता गोप ने अनिल के खिलाफ उसे और उसकी छोटी बहन को अगवा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार अनिल उसकी बहन की शादी अच्छे घर में कराने का प्रलोभन देकर ले गया था। लेकिन वह बहन का यौन शोषण करने लगा। बाद में वह अपनी मां के साथ बहन की खबर लेने हरियाणा गई। वहां आरोपी ने उनकी मां को मारा पीटा, जबकि संगीता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।