डीआरएम ने लिया अंडरब्रिज का जायजा
जमशेदपुर | चक्रधरपुररेल मंडल के डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को जुगसलाई में निर्माणाधीन अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टारगेट डेट में अंडरब्रिज हैंडओवर करने का आदेश इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को दिया। इसके बाद वे सीनी गम्हरिया के बीच बने एलएचएस वर्क का जायजा लेने चले गए। इस दौरान डीआरएम की टाटानगर में मौजूदगी को लेकर अधिकारी कर्मचारी अलर्ट रहे।