कपाली: पटाखा से युवक का हाथ झुलसा
जमशेदपुर | चांडिलके कपाली स्थित डोबो दोमुहानी नदी में मछली पकड़ने के क्रम में जलाए जा रहे पटाखा से युवक जीतन राम सिंह का हाथ झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में बम फटने की अफवाह फैल गई, लेकिन मामला बाद में साफ हो गया। घायल जीतन को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।