बिल से लेकर वेतन तक का मिलेगा मैसेज
दक्षिण-पूर्वरेलवे ने रेल कर्मचारियों और ठेकेदारों की सहूलियत के लिए एसएमएस अलर्ट सिस्टम की शुरुआत की है। इसकी मदद से रेलवे अब ठेकेदारों को बकाए बिल की जानकारी सीधे उनके मोबाइल में एसएमएस के जरिए भेजेगी। इसी तरह रेल कर्मचारियों को भी उनके वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ की जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी।
रेलवे को डिजिटलाइजेशन करने की दिशा में यह एसएमएस अलर्ट सिस्टम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के पश्चिमी क्षेत्र में लागू किया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में बहुत जल्द ही एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू होगा।
^रेलवे को डिजिटलाइजेशन करने के लिए एसएमएस अलर्ट सिस्टम को लागू किया जा रहा है। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के हेडक्वार्टर में काम कर रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल में इस सिस्टम को जल्द लागू किया जाएगा और इसकी तैयारी भी की जा रही है। ^सत्यम प्रकाश,जनसंपर्क पदाधिकारी, चक्रधरपुर रेल मंडल।
लागू होगा पीएमएस
चक्रधरपुरमें पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) लागू होगा। इसके तहत कोई भी उपभोक्ता अपने सामानों को पार्सल बुकिंग के बाद ट्रैक कर पाएगा। इसके तहत पार्सल बैग में बार कोड होगा। जिसको पार्सल कार्यालय के कर्मचारी बुकिंग कराने वाले इस सिस्टम के तहत ट्रैकिंग कर पाएंगे।
{ ठेकेदारों को बकाए बिल की मिलेगी जानकारी।
{ मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेगी सूचना।
{ रेलवे दफ्तरों का नहीं लगाना होगा चक्कर।
{ रिटायर्ड कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ की मिलेगी सूचना।
{ कर्मचारियों को समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
{ बिचौलियों के अनैतिक काम पर लगेगी लगाम।
रेल मंडल में कितने कर्मचारी
22000
कितनेहैं रेलवे ठेकेदार
40
कितनेहैं रेलवे स्टेशन
84