वैलेंटाइन-डे पर भारी पड़ा संडे, जुबिली पार्क में इक्का-दुक्का दिखे प्रेमी युगल
वैलेंटाइन-डे पर जुबिली पार्क के मुगल गार्डेन में पसरा सन्नाटा (बाएं) और जू के समीप प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
वैलेंटाइनडे पर इस वर्ष रविवार (संडे) भारी पड़ गया। स्कूल- कॉलेज की छुट्टी होने की वजह से प्रेमी जोड़ों को घर से निकलने का बहाना नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर जुबिली पार्क के दोनों गेट बंद होने से भी प्रेमी जोड़ों को निराशा मिली। पार्क में दिन के 11 बजे तक प्रेमी जोड़े नहीं के बराबर दिखे, लेकिन विरोध करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता जरूर देखे गए। वैलेंटाइन-डे पर अप्रिय घटना हो, इसके लिए जुबिली पार्क में पुलिस मजिस्ट्रेट भी तैनात थे। मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव दोपहिया वाहन से पूरे पार्क का मुआयना करते रहे।
छोटेपार्क और डिमना लेक के पास दिखे युगल
जुबिलीपार्क का गेट बंद होने की वजह से प्रेमी युगल जुबली पार्क के बजाए शहर के छोटे पार्क और डिमना लेक एरिया की ओर पहुंचे। मोदी पार्क, हुडको, थीम पार्क, भाटिया पार्क में कुछ प्रेमी जोड़ी देखने को मिले। यहां भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।