गोलमुरी : भगीना होटल में जमकर मारपीट, काउंटर केस
जमशेदपुर | गोलमुरीथाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के समीप भगीना होटल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना 11 फरवरी की रात 11.30 बजे की है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। होटल मालिक पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के विकास भारद्वाज ने केबुल टाउन निवासी हरीश सिंह, विनोद सिंह अन्य को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से विनोद सिंह ने होटल मालिक समेत अन्य कर्मियों को आरोपी बनाया है।