पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूके बिश्वास को दी गई विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टिस्कोओपन हार्थ क्रेडिट सोसायटी के कर्मचारी यूके बिश्वास को बिष्टुपुर के एक होटल में विदाई दी गई। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने बिश्वास को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न सौंपा। मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी वीके सिन्हा, आशुतोष कुमार, डीआरसी राव, पीके मित्रा, प्रमोद कुमार, जीवन राम लोदी समेत अन्य पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। वीके सिन्हा ने बताया कि यूके बिश्वास ने 35 वर्षों तक सोसायटी को अपनी सेवा दी है। उनके पिता एसके बिश्वास भी 35 वर्षों तक सोसायटी से जुड़े रहे। अब यूके बिश्वास की पुत्री को सोसायटी में नौकरी दी गई है।

खबरें और भी हैं...